Tag: messi statue kolkata

  • शॉकिंग ड्रामा: मेसी सिर्फ 20 मिनट दिखे और कोलकाता में बवाल! ममता बनर्जी ने माफी मांगी, फैंस का गुस्सा फूटा

    शॉकिंग ड्रामा: मेसी सिर्फ 20 मिनट दिखे और कोलकाता में बवाल! ममता बनर्जी ने माफी मांगी, फैंस का गुस्सा फूटा

    वायरल खबरLionel Messi Kolkata visit 2025 News कल्पना कीजिये भारत में दिसंबर का महीना हो जब ठण्ड अपने चरम पर हो और ऐसी ही दिसंबर की ठंडी रात में हजारों की संख्या में भीड़ सडकों पर उतर आये। भारत में दूसरे देश आर्जेंटीना का झंडा लहरा रहा हो और लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर झूम रहे हों। जी हाँ यह नज़ारा कोलकाता की सड़कों पर दिखाई दे रहा था। यह भीड़ किसी के विरोध के लिए नहीं बल्कि फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी “लियोनेल मेसी” के इंतज़ार में खड़ा था। इस भीड़ में हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था “लियोनेल मेसी”। 13 दिसंबर 2025 को ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ की शुरुआत कोलकाता से हुई और शहर पूरी तरह मेसी मेनिया में डूब गया।

    यह भी पढ़ें : – Matthew Breetzke Career Stats कौन है क्रिकेट का नया सनसनी मैथ्यू ब्रीट्जके ? जानिये करियर, रिकॉर्ड्स ..

    Lionel Messi Kolkata visit 2025 News

    “लियोनेल मेसी” भारत में 14 साल बाद पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2011 में अर्जेंटीना की कप्तानी करते हुए वेनेजुएला के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलने आए थे। उस मैच में अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में भी कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। आज भी जब मेसी यहां पहुंचे तो आज भी यह स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ था। मेसी (Lionel Messi Kolkata visit 2025 News) को लेकर जैसी दीवानगी आज से 11 साल पहले थी वैसी ही दीवानगी आज भी दिख रही थी।

    “लियोनेल मेसी” का हुआ ग्रैंड वेलकम

    मेसी मियामी से दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में उनका प्लेन रात करीब 2:30 बजे लैंड हुआ, दिसंबर की सर्द भरी रात में भी अपने चहेते की एक झलक पाने के लिए प्रसंशक एयरपोर्ट के बाहर खड़े थे। मेसी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले मेसी की एक झलक पाने को लोग बेरिकेड्स पर चढ़ गए। अर्जेंटीना और बार्सिलोना की जर्सी पहने फैंस नारे लगा रहे थे। मेसी अपने पुराने साथी लुइस सुआरेज और रोद्रिगो डे पॉल के साथ थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें वैकल्पिक रूट से होटल ले जाया गया, लेकिन फैंस होटल के बाहर भी पहुंच गए।

    हयात रीजेंसी के बाहर का नजारा देखने लायक था – ब्लू-व्हाइट झंडों का समंदर और “मेसी हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे दिसंबर की सर्द रातों को भी आग लगा रहे थे।

    एक फैन ने कहा, “मेसी हमारे लिए भगवान जैसे हैं। 2007 से मैं उनका फैन हूं। ज़िन्दगी में ऐसा मौक़ा एकाध बार ही आता है, जब उन्हें इतने करीब से देखने का मौका मिलता है। मेसी को देखने के लिए तो एक नवविवाहित जोड़े ने अपना हनीमून ही रद्द कर दिया। कोलकाता में फुटबाल का कैसा क्रेज है, यह आज साफ़ दिखाई दे रहा था।

    यह भी पढ़ें : – Delhi Crime Season 3 Review Hindi : सीरियल किलर का खौफनाक ट्विस्ट – एक क्लिक में पूरी थ्रिलर, देखकर रात भर नहीं सो पाओगे

    messi in kolkata

    कोलकाता (Lionel Messi Kolkata visit 2025 News) ने मेसी को सम्मान देने के लिए लेक टाउन में उनका 70 फीट ऊंचा आयरन स्टैच्यू बनाया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मेसी की मूर्ति है, जिसमें मेसी 2022 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए मुस्कुराते दिख रहे हैं। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने इसे सिर्फ 40 दिनों में बनवाया। मेसी ने इसे वर्चुअली अनावरण किया और “मुचास ग्रासियास” कहकर सबको थैंक्स कहा। मेसी की सबसे ऊँची मूर्ति देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, लोग स्टैच्यू के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त दिखे।

    पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि मेसी की सबसे ऊँची स्टेच्यू देखकर मेसी और उनकी पूरी टीम बेहद खुश हुई है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद रहे।

    सॉल्ट लेक स्टेडियम में दर्शकों ने किया हंगामा

    स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT India Tour 2025 के तहत भारत पहुंचे हैं। शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था। लेकिन इस इवेंट में ऐसी शर्मनाक घटना हुई, जिसने भारत की छवि की नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है। दरअसल, लियोनेल मेसी स्टेडियम पहुँचने के कुछ देर बाद ही वहां से निकल गए। जिसके बाद मेसी की एक झलक पाने को बेताब दर्शक बेकाबू हो उठे और स्टेडियम में बोतल फेंकने लगे।

    गुस्साए दर्शकों ने स्टेडियम के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान में प्रवेश कर लिया। जो दिन फुटबॉल (Lionel Messi Kolkata visit 2025 News) प्रेमियों के लिए यादगार होना था, वह अव्यवस्था और नाराजगी में बदल गया। इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन दर्शकों के हंगामे के कारण इवेंट ही रद्द कर दिया गया। दर्शकों का हंगामा इस कदर बढ़ गया की इवेंट के आयोजकों को ने मेसी को वहां से निकालकर सुरक्षित होटल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें : – देवी लक्ष्मी की पूजा दीवाली के दिन ही क्यों की जाती है ? जानिये इसके पीछे का रहस्य और कारण

    मेसी को देखने स्टेडियम पहुंचे द्रशकों ने कहा की यह इवेंट एक स्कैम था। मेसी को देखने के लिए दर्शकों ने 5 हजार से लेकर 12 हजार तक के टिकट ख़रीदे लेकिन मेसी को दर्शकों से मिलने नहीं दिया गया। मेसी का यह दौरा अभिनेताओं और नेताओं के बिच ही ख़त्म हो गया। आम दर्शकों को मेसी के नाम पर टिकट खरीदने के लिए मजबूर किया गया।

    एक फैन ने मेसी के स्टेडियम से जाने के बाद कहा, “मेसी के आसपास सिर्फ नेता और अभिनेता थे. फिर हमें क्यों बुलाया गया? हमने 12 हजार रुपये का टिकट लिया, लेकिन उनका चेहरा तक नहीं देख पाए.”